
मुंबई: एफबीआई एजेंट के तौर पर अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में अपना जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा को एक समय प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की तैयारी हो चुकी थी। ये बात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने कही।
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड करियर के बारे में बात की। इस मौके पर उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया । अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ में प्रियंका चोपड़ा को एक समय प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की तैयारी हो चुकी थी।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि क्वांटिको के लेखक ने उन्हें देखते हुए भूमिका नहीं लिखी थी। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैंने जो भूमिका निभाई, वो एक आम एफबीआई एजेंट को देखते हुए लिखी गई थी। लेखक को ये अंदाजा भी नहीं था कि इस प्रोजेक्ट से मैं जुड़ सकती हूं। मेरे जुड़ने के बाद स्क्रिप्ट को लेकर काफी बहस हुई थी। मेरी अलग पहचान है। मैं भारतीय मूल की हूं। इस वजह से एक समय ऐसा आ गया था, जब शो के निर्माताओं ने मुझे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर ली थी।
प्रियंका ने कहा कि मुझे शुरुआत में इस रोल के लिए इसलिए कहा गया, क्योंकि मैं अमेरिकी नहीं थी। मैं जब तक अमेरिका नहीं पहुंची थी, तब तक मामले की गंभीरता को नहीं समझ पाई थी। उन्होंने बताया कि ये रोल किसी इंडियन लड़की को ध्यान में रखकर नहीं लिखा गया था।
अमेरिकी टीवी चैनल एबीसी पर आने वाले शो की तीसरी कड़ी की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण के दौरान निर्माताओं ने उन्हें ड्रॉप करने की तैयारी कर ली थी। ये अलग सोच की वजह से थी। मैं उनके आईडिया से सहमत नहीं थी। इस दौरान उन्होंने अपनी बॉलीवुड की शानदार फिल्मों के बारे में भी बात की, जिसमें ‘फैशन’ और ‘मैरी कॉम’ प्रमुख हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website