Wednesday , March 11 2026 11:02 PM
Home / Entertainment / Bollywood / जब रणवीर ने दीपिका से किया अपने प्यार का इजहार, तो एेसा था उनका रिएक्शन

जब रणवीर ने दीपिका से किया अपने प्यार का इजहार, तो एेसा था उनका रिएक्शन


मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के बारें में हर कोई जानता है। लेकिन क्या आपको पता है जब रणवीर सिंह ने सरेआम दीपिका से अपने प्यार का इजहार किया तो दीपिका का क्या रिएक्शन था? शाहरुख खान के नए टॉक शो ‘बातें विद बादशाह’ में बतौर गेस्ट पहुंची दीपिका पादुकोण , इसी दौरान एक वीडियो मैसेज में रणवीर सिंह ने फिल्म लव स्टोरी 1942 के गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..’ पर डांस किया, जिस पर दीपिको ने उन्हें जोकर बता दिया। दीपिका ने कहा ‘Such a clown..’।
ये तो सब जानते हैं कि रणवीर सिंह अपने आप में ही एक एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज हैं। फिर वहीं अगर बात अगर दीपिका के लिए कुछ करने की तो रणवीर भला कैसे पीछे रह सकते हैं। बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत पद्मावती इन दिनों विवादों में हैं और विवाद के चलते फिलहाल फिल्म की रिलीज टाल दी गई है।