Tuesday , July 1 2025 2:35 PM
Home / Lifestyle / प्रेगनेंसी में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द? नुस्खें ऐसे जो तुरंत देंगे आराम

प्रेगनेंसी में क्यों बढ़ जाता है घुटनों का दर्द? नुस्खें ऐसे जो तुरंत देंगे आराम

जोड़ों के दर्द की समस्या आजकल आम देखने को मिलती है, खासकर महिलाओं में शोध की मानें तो 60% महिलाएं जोड़ों में दर्द की समस्या से जूझ रही हैं, जिनमें ज्यादातर हाउसवाइफ होती है। इसका एक कारण डाइट की तरफ ठीक से ध्यान ना देना है। चलिए आपको बताते हैं कि महिलाओं में यह समस्या क्यों बढ़ रही है और इसका इलाज कैसे किया जाए…
महिलाओं के घुटनें क्यों जल्दी होते हैं खराब? : महिलाओं में घुटने की समस्याओं के जल्द शुरू होने का कारण मोटापा, व्यायाम ना करना, धूप में कम रहना, हाई हील्स पहनना और खराब पोषण भी है। बढ़ती उम्र, प्रेगनेंसी, पीरियड्स, मेनोपॉज, विटामिन डी व कैल्शियम की कमी के कारण महिलाओं में यह समस्या पुरूषों के मुकाबले अधिक होती है।
किन्हें होती है अधिक समस्या?
1. ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटाइइड गठिया, पुराने जोड़ दर्द, पुरानी चोट या उम्रदराज लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। घुटनों के अलावा यह समस्या कूल्हे, कोहनी, कंधों और हाथों में भी हो सकती है।
2. वजन ज्यादा होने से जोड़ों जैसे, घुटनों, टखनों और कूल्हों आदि पर बहुत जोर पड़ता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप मोटापे को कंट्रोल करें।
3. इसके अलावा यूरिक एसिड का बढ़ना, आर्थराइट्स, गठिया, बर्साइटिस, कार्टिलेज ब्रेक होना, कैल्शियम और विटामिन डी की कमी भी जोड़ दर्द का कारण बन सकती है।
प्रेगनेंसी में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों का दर्द
. ​प्रेगनेंसी में गर्भाशय के फैलने और पेट की मांसपेशियां कमजोर होने के कारण जोड़ों में दर्द होने लगता है।
. वजन बढ़ने से जोड़ों व हड्डियों में प्रेशर बढ़ने लगता है, जिससे अहसनीय दर्द महसूस होता है।
. प्रेगनेंसी में हार्मोंस रिलैक्‍सिन और प्रोजेस्‍टेरोन रिलीज होने की वजह से भी जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है।
. पोस्‍चर खराब होने की वजह से भी कूल्‍हों और कमर में दर्द होता है।
​जोड़ों में दर्द से बचने का तरीका
प्रेगनेंट महिलाएं करवट लेकर दोनों पैरों के बीच तकिया लगाकर सोएं। इसके अलावा नियमित एक्सरसाइज करने से भी जोड़ों के दर्द की समस्या दूर होती है।
खान-पान में करें सुधार
जोड़ दर्द से बचने के लिए सबसे जरूरी है सही खान-पान। डाइट में ऑयली, मसालेदार, जंक फूड्स कम लें और मीट, मछली, डेयरी उत्पाद, साबुत अनाज, बथुआ, साग, पालक, अंडे, सोयाबीन, दलिया, दाल व मूंगफली अधिक खाएं। इसके अलावा मौसमी फलों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
योग मिटाए रोग
योग 100 रोगों की एक दवा है, जिससे आप सिर्फ जोड़ दर्द ही नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर रख सकते हैं। अगर आप मुश्किल आसन नहीं करना चाहते तो सूर्य नमस्कार, प्रणायाम, मेडिटेशन को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा सुबह-शाम 25-30 मिनट सैर भी आपके जोड़ों को स्वस्थ रखेगी।
विटामिन E : विटामिन ई जोड़ों के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है जो जोड़ दर्द, सूजन को करने में मददगार है। इसके लिए आप डाइट में बादाम, एवोकाडो, अंडा, जैतून तेल, कीवी, अखरोट, ब्रोकली, शिमला मिर्च, सालमन फिश, मक्का आदि ले सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स व गोलियों से भी विटामिन ई की कमी को पूरा किया जा सकता है।
अगर आपको बहुत ज्यादा जोड़ों में दर्द हो रही है तो किसी एक्सपर्ट से सलाह लेकर दवा खाएं।
. नमक या रेत को कढ़ाई में अच्छी तरह गर्म करें। इसके बाद उसे जुराबों में डालकर दर्द वाले हिस्से में सेंक करें। यह दर्द को चूस लेगा और आपको आराम मिलेगा।
. नारियल, जैतून या सरसों के तेल को हल्का-गुनगुना करके जोड़ों की मालिश करें। इसके अलावा आप कोई आयुर्वेदिक तेल से मसाज कर सकते हैं।
. अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में फायदेमंद है।
. हल्दी, लहसुन, फैटी फिश, अखरोट, कैस्टर ऑयल का सेवन भी जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है।
. उड़द की दाल को पीसकर आटा गूंथ लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाकर आयुर्वेदिक या मेडिकेटिड ऑयल डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे भी आपको आराम मिलेगा।