
टीवी एक्टर राम कपूर जल्द ही अपने नए शो से वापसी करने जा रहे हैं। राम कपूर सोनी टीवी के शो जिंदगी के क्रॉसबोर्ड में नजर आएंगे। ये शो 6 जून को ऑन एयर होने जा रहा है। इसी दौरान सलमान का शो दस का दम भी शुरू होगा। दोनों के शो की तुलना को लेकर जब राम कपूर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-‘इससे पहले कि मैं अपनी तुलना सलमान के साथ करूं तो इससे पहले मैं अपने आप को गोली मारना चाहूंगा।’
अपने आने वाले शो को लेकर राम कपूर ने कहा कि इस बार टीवी पर वह एक दम अलग अंदाज में नजर आएंगे। जिंदगी के क्रॉसबोर्ड एक तरह जिंदगी की रियलिटी पर बेस्ड शो है। इस शो पर राम कपूर एंकरिंग करते दिखेंगे।
बता दें राम कपूर टीवी की सुपर क्वीन एकता कपूर के सबसे फेवरेट स्टार और उनके सबसे नजदीकी मित्रों में से एक हैं। राम एकता की कोई बात नहीं टालते हैं। लेकिन एक बात है, जो राम एकता की कभी नहीं मानते और न ही आगे मानेंगे। खुद राम ने सोनी टीवी के शो जिंदगी के क्रॉसरोड्स के दौरान शेयर की है।
जी हां, आप यह बात सुन कर हैरान हो जायेंगे, मगर सच यही है कि भले ही राम कपूर का नाम राम हो। लेकिन उन्हें माइथोलॉजिकल शो करने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। और वह भविष्य में भी कभी भी माइथो शो नहीं करेंगे। वह कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता कि उनका नजरिया और उनके काम करने का टेंपरामेंट कहीं से भी इस तरह के शोज से मिलता है। फिर चाहे वह एकता ही क्यों न हो। वह शो को हां नहीं कहेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website