Monday , April 21 2025 9:58 AM
Home / News / मोदी सरकार की तारीफ क्यों कर रहे हैं शशि थरूर? बांग्लादेश में नई सरकार को लेकर कही ये बात

मोदी सरकार की तारीफ क्यों कर रहे हैं शशि थरूर? बांग्लादेश में नई सरकार को लेकर कही ये बात


शशि थरूर ने बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना को शरण देने के लिए मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत का मुख्य हित बांग्लादेश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखना है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि शेख हसीना की मदद करके भारत ने सही कदम उठाया है।
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना को शरण देने के लिए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने कहा कि पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन भारत के लिए चिंता का विषय नहीं है। बांग्लादेश के घटनाक्रम से भारत के साथ उसके संबंधों पर प्रभाव को लेकर थरूर ने कहा कि हमारा मूल हित बांग्लादेश के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारी बुनियादी प्रतिबद्धता बांग्लादेश के लोगों की भलाई के लिए है। देश दूसरे स्थान पर है और कोई भी व्यक्तिगत नेता तीसरे स्थान पर है।
‘हम 1971 से बांग्लादेश के साथ हैं’ – शशि थरूर ने कहा कि हम बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं, हम 1971 में उनके साथ थे, हम हर अच्छे-बुरे समय में उनके साथ रहे हैं, यहां तक कि जब उनकी सरकारें हमारे प्रति दोस्ताना रवैया नहीं रखे हुए थीं, तब भी हम अपने संबंधों को समान स्तर पर बनाए रखने में कामयाब रहे। निश्चित रूप से आने वाले समय में इस संबंध में कोई गिरावट नहीं आनी चाहिए। नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के बारे में उन्होंने कहा कि यह नई दिल्ली के लिए चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुहम्मद यूनुस को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, वह एक बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं।
शेख हसीना भारत की दोस्त हैं और भारत उनका दोस्त है। और जब कोई दोस्त मुसीबत में होता है तो आप उसकी मदद करने और उसे सुरक्षित रखने से पहले दो बार नहीं सोचते। भारत ने बिल्कुल यही किया है। मैं ऐसा करने के लिए सरकार की सराहना करता हूं।
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस – थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि वह जमात-ए-इस्लामी या पाकिस्तानी आईएसआई के करीबी के बजाय वाशिंगटन के कुछ हद तक करीब हैं। अगर आप अंतरिम सरकार की समग्र संरचना को देखें, तो ऐसा नहीं लगता कि भारत के लिए इस अंतरिम सरकार पर अपना दबदबा बनाने वाले हमारे विरोधी देशों के बारे में चिंता करने का कोई विशेष कारण है।
हसीना को शरण देने को सराहा – शेख हसीना को पद से हटाए जाने के बाद भारत द्वारा शरण दिए जाने पर थरूर ने नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगर हमने उनकी मदद नहीं की होती तो यह भारत के लिए अपमानजनक होता। थरूर ने कहा कि अगर हमने अपने दोस्त के साथ बुरा व्यवहार किया होता तो कोई भी हमारा दोस्त नहीं बनना चाहता। शेख हसीना भारत की दोस्त हैं और भारत उनका दोस्त है। और जब कोई दोस्त मुसीबत में होता है तो आप उसकी मदद करने और उसे सुरक्षित रखने से पहले दो बार नहीं सोचते। भारत ने बिल्कुल यही किया है। मैं ऐसा करने के लिए सरकार की सराहना करता हूं। मैं इससे कम कुछ नहीं चाहता। एक भारतीय के तौर पर, हमारे कुछ मानक हैं जिनका हम दुनिया में पालन करते हैं। सरकार ने उन्हें यहां लाकर और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करके सही काम किया है।