
तुर्की के पूर्व फुटबॉलर एम्रे असिक के कथित अफेयर को लेकर उनके और उनकी पत्नी यागमुर के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया कि एम्रे की पत्नी ने खिलाड़ी पति की हत्या की सुपारी दे डाली। जानकारी के मुताबिक खिलाड़ी पति की हत्या करवाने के लिए यागमुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को 9.30 करोड़ रुपए की सुपारी के दी और साथ ही उसे हथियार भी उपलब्ध करवाया।
तुर्की के अखबार की मानें तो यागमुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को पैसे और हथियार उपलब्ध करवाने के साथ ही पति की हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने में मदद का वादा भी किया था। इस पूरी कहानी में ट्विस्ट उस समय आया जब कॉन्ट्रैक्ट किलर ने एम्रे को सारी बात बता दी जिसके बाद एम्रे की पत्नी कॉन्ट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौर हो कि तुर्की के लिए 34 इंटरनेशनल मैच खेल चुके एम्रे और यागमुर की शादी साल 2012 में हुई थी और दोनों के तीन बच्चे भी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website