
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और फिल्ममेकर करण जौहर ने किसी बड़े प्रोजेक्ट पर एक साथ काम नहीं किया है। सलमान ने करण की ‘कुछ कुछ होता है’ में सिर्फ कैमियो किया हुआ है। पर अब ऐसा लग रहा है कि ये इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि दोनों एक बड़ी एक्शन मूवी के लिए साथ आने वाले हैं। खबर है कि सलमान को करण बिग एक्शन मूवी के लिए चुना है, जिसे वो प्रोड्यूस करेंगे और विष्णुवर्धन फिल्म के डायरेक्टर होंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के लिए Salman Khan, करण जौहर और विष्णुवर्धन पिछले छह महीने से बातचीत कर रहे हैं और अब फिल्म की टाइमलाइन और शेड्यूल तय कर दिया गया है। सलमान ‘टाइगर 3’ के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
7-8 महीने के टाइम ड्यूरेशन में शूट होगी मूवी- फिल्म को कई शेड्यूल के बीच 7 से 8 महीने के टाइम ड्यूरेशन के दौरान शूट किया जाएगा। Vishnuvardhan ने आखिरी बार ‘शेरशाह’ का डायरेक्शन किया था, जो ओटीटी पर बहुत बड़ी हिट थी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। ये उनकी दूसरी फिल्म होगी।
क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की प्लानिंग – रिपोर्ट्स ये भी बताती हैं कि इस मूवी में दर्शकों को कुछ ऐसे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जो पहले कभी नहीं देखे होंगे। मेकर्स इस मूवी को क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की प्लानिंग में हैं, ताकि लंबी छुट्टियों और क्रिसमस के त्योहार का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाया जा सके। सलमान फिल्म की तैयारी में भी जुटेंगे, जिसमें एक्शन और बॉडी लैंग्वेज की कुछ फिजिकल ट्रेनिंग शामिल है।
Home / Entertainment / Bollywood / सलमान खान-करण जौहर की एक्शन मूवी! ‘टाइगर 3’ के बाद शुरू करेंगे शूटिंग, इस दिन होगी रिलीज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website