
पॉप आइकॉन मैडोना ने 1980 में एक्टर सीन पेन के साथ शादी की थी। यह चार साल चली थी। मैडोना का कहना है कि वो एक बार फिर एक्टर से शादी करने के लिए तैयार हैं। बशर्ते वो अच्छा पैसा ऑफर करें। हालांकि यह बात मैडोना ने मजाक में ही कही।
पीपल मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक 58 वर्षीय सिंगर ने आर्ट बसेल (मियामी) में एक चैरिटी गाला का आयोजन किया। यह सीन पेन के साथ ही अन्य सेलेब्स भी मौजूद थे। सभी ने मैडोना की बातों का खूब आनंद उठाया। मैडोना ने कहा ‘वो आज भी पेन से प्यार करती हैं। अगर उन्हें सही कीमत मिले तो वो फिर से पेन के साथ शादी कर सकती हैं।’
इस इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। मैडोना ने कहा ‘अगर पेन मुझे डेढ़ लाख डॉलर का ऑफर करें तो मैं उनके साथ फिर से शादी करने के लिए तैयार हूं।’
मैडोना इस इवेंट में शॉर्ट ब्लैक, गोल्ड और सिल्वर कलर की ड्रेस में पहुंची थीं। पेन यहां ब्लैक सूट में मौजूद थे। आपको बता दें कि मैडोना हमेशा ही अपने पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहती है। उनका लुक और रवैया फैन्स के लिए एक रोमांच से कम नहीं होता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website