
रवांडा की टीम को माली की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना लक्ष्य हासिल करने में सिर्फ चार गेंद लगीं। इससे पहले माली की टीम क्विबुका महिला टी20 टूर्नमेंट में सिर्फ 6 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। यह मैच रवांडा की राजधानी किगाली सिटी में खेला गया। इन छह रन में से बल्ले से सिर्फ एक रन बना बाकी पांच रन अतिरिक्त थे।
ना खेलने से खेलना जरूरी है. ऐसा भी हो सकता है. कई भारतीय हें जो आपकी सहायता कर सकते है . सिर्फ इच्छा जाहिर कीजिये दिन बदल जायेंगे. कवींद्र
मंगलवार को बना यह स्कोर महिला टी20 इंटरनैशनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले यह रेकॉर्ड चीन की महिला टीम के नाम था जो इस साल यूएई के खिलाफ जनवरी में बैंकॉक में खेले गए मुकाबले में सिर्फ 14 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इससे पहले यूएई की टीम ने तीन विकेट पर 203 रन बनाए थे। चीन की टीम 10 ओवर ही टिक पाई थी।
यूएई ने वह मुकाबला 189 रनों से जीता था जो महिला टी20 इंटरनैशनल में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। वहीं रवांडा की टीम की यह जीत गेंद बाकी रहते हासिल की गई सबसे बड़ी जीत है। रवांडा ने 116 गेंद बाकी रहते मुकाबला जीता।
माली की पारी 9 ओवर तक चली लेकिन वह सिर्फ छह रन ही जोड़ सकी। कमाल की बात यह है कि इन छह में से सिर्फ एक रन बल्ले से बना। यह रन सलामी बैटर मरियम समाके ने बनाया। इसके बाद बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं। सभी जीरो पर आउट हुईं। पांच रन अतिरिक्त से बने।
रवांडा के लिए 19 वर्षीय तेज गेंदबाज जोसीन नायरनकुंदीनेजा ने बिना कोई रन दिए तीन विकेट लिए। वहीं मैरी डियाने और लेग स्पिनर मार्गेट वेमुलिया ने दो-दो विकेट लिए। बेमेनयिआमाना रवांडा की सबसे महंगी गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीन ओवर में दो रन दिए- एक रन बैट से और एक वाइड से। माली की तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं, वहीं तीन कैच आउट हुईं। दो LBW हुईं और दो रन आउट हुईं।
रवांडा ने सिर्फ चार गेंद में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज एंटोनिएटी और नायरनकुंदीनेजा ने बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website