
मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। यह फाइनल 14 जुलाई यानी रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा और इसी दिन क्रिकेट की दुनिया को एक नया विश्व चैम्पियन मिलेगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें अभी तक एक बार भी वनडे विश्व कप नहीं जीत सकी हैं। इंग्लैंड ने इससे पहले तीन बार फाइनल में कदम रखा था लेकिन जीत नहीं मिली थी।
वहीं न्यूजीलैंड 2015 में आस्ट्रेलिया से फाइनल में मात खा गई थी, लेकिन अब दोनों टीमों के पास पहली बार विश्व विजेता बनने का मौका है। वहीं विश्व क्रिकेट में 23 साल बाद ऐसा होगा जब विश्व कप कोई ऐसी टीम नहीं जीतेगी जो पहले जीत चुकी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website