
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर के बीच 7 साल पहले लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई के बाद से ही शिरीष कुंदर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लेकिन इतने सालों बाद शिरीष कुंदर अपनी एक नए प्रोजेक्ट के साथ बॉलीवुड में वापिसी करने को तैयार है। जी हां, शिरीष कुंदर ने ट्विटर पर यह घोषणा की कि वह नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘श्रीमती सीरियल किलर’ कहा जाएगा।
शिरीष कुंदर की पत्नी फराह खान ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। खबरों की मानें तो इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपाई स्टार करेंगे। इस फिल्म को मुंबई और नैनीताल में शूट किया जायेगा। फिल्म की शूटिंग इसी साल जून या जुलाई में शुरू होगी और शिरीष इस नयी पारी के लिए बेहद उत्साहित हैं। बता दें संजय दत्त की पार्टी में शाहरुख खान के साथ शिरीष कुंदर की हुई लड़ाई के बाद उस उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
Home / Entertainment / Bollywood / सालों पहले शाहरुख के साथ हुई थी लड़ाई, 7 सालों बाद शिरीष कुंदर करेंगे कमवैक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website