
ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुयी। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे। शाही महल ने इसकी घोषणा की। बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा, ‘‘ डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में रोमांच एवं सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया ।”
उनकी शाही शादी मई 2018 में हुई थी। अब खबरों में कहा गया है कि मेघना अपना पहले बच्चे के लिए काफी उत्सुक हैं। मार्कल और प्रिंस हैरी ने अपने बच्चे के जन्म देने की योजना को गुप्त रखने का फैसला किया था। बाद में अप्रैल में उन्होंने घोषणा की कि वे एक नए परिवार के रूप में बच्चे के जन्म का उत्सव मनाएंगे ,ये खबर हर तरफ फैल गई। फरवरी में हैरी और मेगन मोरक्को की यात्रा पर गए थे। यह यात्रा उनके बच्चे के जन्म के पहले ब्रिटेन के बाहर आखिरी आधिकारिक यात्रा थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website