
जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उनके नौ वर्षीय शासन काल का अंत हो गया।
75 वर्षीय जुमा ने इस्तीफा देने से पहले राष्ट्र के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आधे घंटे के अपने संबोधन में कहा कि अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) ने गत दिसंबर में सिरिल रामफोसा को पार्टी अध्यक्ष चुनने के बाद उन्हें हटाने का जो तरीका अपनाया उससे वह असमत हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website