Saturday , July 27 2024 8:43 PM
Home / News / श्रेया घोषाल : मैं यहाँ के भारतीयों की सभ्यता और संस्कार देख अचंभित हूँ

श्रेया घोषाल : मैं यहाँ के भारतीयों की सभ्यता और संस्कार देख अचंभित हूँ

13901307_10154377485756484_6204438254967170550_n( आलोक गुप्ता )

वेलिंगटन: न्यूज़ीलैण्ड की राजधानी वेलिंगटन में अपना बहुप्रतिक्षित शो – दीवानी मस्तानी करने  के लिए राजधानी में पधारी बॉलीवुड की नंबर १ गायिका श्रेया घोषाल ने अपने सम्मान में आयोजित  भोज एवं प्रेस वार्ता के दौरान कहा की वोह यहाँ बसे भारतीयों की सभ्यता और संस्कार देख अचंभित है |

१९ अगस्त  को यहाँ माइककल फालर सेंटर में आयोजित होने वाले ‘दीवानी मस्तानी’ शो की सारी तैयारी पूर्ण हो चुकी और श्रेया अपनी पूरी टीम के साथ उसे सफल बनाने के लिए उत्सुक नज़र आ रही हैं | पत्रकारों से बाचचीत में श्रेया ने कहा की मैं रक्षाबंधन के दिन यहाँ आकार बहुत प्रसन्न  हूँ और मेरे सभी चाहने वालों को शुभकामनाएं देती हूँ | ऊन्होने यह भी कहा की मेरा भाई मुझसे बहुत दूर है लेकिन भाई-बहन का प्रेम दूरी से कम नहीं होता |

श्रेया ने बहुत सहज होते हुए कहाँ की जिस शालीन और सौम्य तरीके से आप सब यहाँ है उससे मुझे सुखद आश्चर्य है | हमारे संस्कार ही हमारी शक्ती है जिसे आप लोंगो ने बखूबी संजोये रखा है |

अपनी गायकी को आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए श्रेया ने कहाँ की यह विधा उन्दे ईश्वर की देन हैं  और हर गीत गाते समय वह इस आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम सी हो जाती हैं | एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा की यह बात सही है की इस समय संगीत बहुत सतही हो गया है लेकिन ऐसा नहीं है की अच्छा लिखने वाले और गाने वाले अभी नहीं है | यह समय चक्र है, और शोर की भीड़ में अभी हृदय को छूने वाला संगीत कहीं दब गया है लेकिन वोह फिर जल्दी ही मुख्य धारा में आ जायेगा |

लोगो के आग्रह पर श्रेया ने आशिकी २ का का बहुत लोकप्रिय गाना ‘ सुन रहा है न तू ‘की चंद पंक्तियाँ गाकर जहाँ सबका मन मोह लिया वही यह भी कहा की आप सब कल जरूर कार्यक्रम में आईये , बहुत सारे सबकी पसंद के गानों के साथ साथ पुराने लोकप्रिय गानों से भी सबका खूब मनोरंजन करूंगी |

श्रेया का स्वागत कार्यक्रम के प्रमोटर्स हितेश व्यास और अरविन्द शेट्टी के अलावा सांसद कंवलजीत सिंह बक्शी और महेश बिंद्रा ने भी किया | पांच सितारा होटल अमोरा में आयोजित यह ‘ मीट दी स्पोंसर्स’ कार्यक्रम सभी स्पोंसर्स को श्रेया की उपस्थिति में धन्यवाद देने के उद्देश्य  से आयोजित किया गया था |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *