Tuesday , February 10 2026 12:24 PM
Home / Sports / इंग्लैंड का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज को लगा शुरुआती झटका

इंग्लैंड का विशाल स्कोर, वेस्टइंडीज को लगा शुरुआती झटका


इंग्लैंड की पहली पारी 9 विकेट पर 469 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 14 ओवरों में एक विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। वह इंग्लैंड से 437 रन पीछे है। क्रेग ब्रैथवेट (6) के रूप में उसे इकलौता झटका लगा है, जबकि जॉन कैंपबेल (12*) और अल्जारी जोसफ (14*) नाबाद लौटे। इससे पहले बेन स्टोक्स (176) और डोम सिबली (120) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी 9 विकेट पर 469 रन पर घोषित की।
इससे पहले दोहरे शतक की ओर तेजी से बढते दिख रहे स्टोक्स चाय ब्रेक के बाद अपने स्कोर में चार रन और जोड़कर विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 356 गेंदों का सामना करके अपनी मैराथन पारी में 176 रन बनाए जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल थे। केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शेन डोरिच के हाथों लपकवाया। उन्हें 157 रन के स्कोर पर शेनोन गैब्रियल की गेंद पर शाई होप ने गली में जीवनदान दिया।
पिछले साल विश्व कप और एशेज सीरीज में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टोक्स ने सिबली के साथ 260 रन की साझेदारी भी की। उनका विकेट गिरने के समय इंग्लैंड का स्कोर 395 रन था और चार विकेट 33 रन के भीतर गिर गए। जोस बटलर 40 के स्कोर पर होल्डर का शिकार हुए जिनका कैच जोसेफ ने लपका। डोम बेस 31 और स्टुअर्ट ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे। डोम सिबली 120 रन बनाकर आउट हुए जिसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरे सत्र में काफी तेजी से रन बनाए।
स्टोक्स-सिबली के आगे विंडीज बेबस, इंग्लैंड का विशाल स्कोर
बेन स्टोक्स (176) और डोम सिबली (120) की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी 9 विकेट पर 469 रन पर घोषित की। सिबले ने 312 गेंद में शतक पूरा किया जो 1990 के बाद इंग्लैंड का पांचवां सबसे धीमा शतक है।
सिबली ने शतक पूरा करने की होड़ में स्टोक्स को मात दी। उन्होंने 312 गेंद में शतक पूरा किया जो 1990 के बाद इंग्लैंड का पांचवां सबसे धीमा शतक है। दूसरे सत्र में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाए। लंबे समय तक क्रीज पर डटे रहे सिबली ने स्पिनर रोस्टन चेस की गेंद पर केमार रोच को मिडविकेट में कैच दिया। उन्होंने 372 गेंदों का सामना करके 120 रन बनाए जो उनका दूसरा सर्वोच्च स्कोर है।
मैनचेस्टर टेस्ट: इंग्लैंड मजबूत, स्टोक्स का जलवा
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 469 के स्कोर पर घोषित की। धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने दमदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। ओपनर डोम सिबली (120) ने भी शानदार शतक जड़ा। मेहमान टीम के स्पिनर रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 5 विकेट लिए।
इंग्लैंड ने पहली पारी 469/9 पर की घोषित
इंग्लैंड टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 469 रन बनाकर घोषित की। मेजबान टीम को स्टोक्स और सिबली की पारियों ने मजबूत किया। स्टोक्स ने जहां 176 रन बनाए तो वहीं सिबली ने अपने करियर का दूसरा टेस्ट शतक लगाते हुए 120 रन का योगदान दिया। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 40 और डोमिनिक बेस ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 32 रन बनाए।
बेन स्टोक्स ने बनाए 176 रन
इंग्लैंड के धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 176 रन बनाए। उन्होंने 356 गेंदों पर 17 चौके और 2 छक्के जड़े। 29 साल के इस धुरंधर ने 255 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो उनके टेस्ट करियर की 10वीं सेंचुरी रही।
डोम सिबली ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक
इंग्लैंड के ओपनर डोम सिबली (120) ने 312 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। सिबली ने अपनी पारी में 372 गेंदों पर 5 चौके लगाए। रोस्टन चेज ने उन्हें शिकार बनाया। इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में इसी साल जनवरी में 133 रन की नाबाद पारी खेली थी।
रोस्टन चेज का ‘पंच’
वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पारी में सर्वाधिक 5 विकेट लिए, जो उनके टेस्ट करियर में तीसरी बार है। उन्होंने 44 ओवर में 172 रन दिए। उनके अलावा केमार रोच ने 2 जबकि कप्तान जेसन होल्डर और अल्जारी जोसफ ने 1-1 विकेट लिया।
मैनचेस्टर में स्टोक्स और सिबली की दूसरी सर्वश्रेष्ठ पार्टनरशिप
इंग्लैंड के ओपनर डोम सिबली और धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 260 रन की साझेदारी की जो मैनचेस्टर के मैदान पर किसी भी विकेट के लिए टेस्ट में दूसरी सर्वश्रेष्ठ पार्टनरशिप है। उनसे पहले साल 2001 में पाकिस्तान के खिलाफ माइकल वॉन और थोरपे ने तीसरे विकेट के लिए 267 रन जोड़े थे।
352 तक गिरे इंग्लैंड के 5 विकेट
ओली पोप कुछ खास नहीं कर सके और विंडीज टीम के स्पिनर रोस्टन चेज ने उन्हें LBW आउट कर दिया। उन्होंने केवल 7 रन बनाए। इंग्लैंड का पांचवां विकेट 352 के स्कोर पर गिरा।
बटलर ने जोड़े 40 रन, बेस की नाबाद पारी
विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने 40 रन जोड़े तो वहीं अंत में डोम बेस 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। बटलर ने 79 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके लगाए। बेस ने 26 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। डॉम बेस और स्टुअर्ट ब्रॉड (11*) ने अंतिम विकेट के लिए नाबाद 42 रन की साझेदारी की।
सैम करन ने दिया विंडीज टीम को पहला झटका
वेस्टइंडीज टीम को पहला झटका 16 के स्कोर पर लगा और ओपनर जॉन कैंपबेल (12) को सैम करन ने LBW आउट कर दिया। कैंपबेल को हालांकि मैदानी अंपायर ने नॉट आउट दिया लेकिन इंग्लैंड टीम ने DRS लिया जो सफल रहा। कैंपबेल ने 34 गेंदों पर 2 चौके लगाए।
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने 172 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि रोच को 2 विकेट मिले। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द मैच रहे गैब्रियल (26 ओवर 79 रन) एक भी विकेट नहीं ले सके। उन्होंने फील्डिंग के दौरान भी कई मौके गंवाए।