Tuesday , March 3 2026 10:31 PM
Home / Sports / कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली और धोनी को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया

कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली और धोनी को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया


सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गुरुवार यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी के साथ अब सूर्यकुमार यादव के नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया है। वह इस मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे महान कप्तानों से भी आगे निकल गए हैं।
किस मामले में सबसे आगे निकले सूर्यकुमार यादव? – दरअसल, भारत के लिए टी20 में कम से कम 50 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में सूर्यकुमार यादव सबसे बेहतर विनिंग परसेंटेज वाले कप्तान बन गए हैं। उनसे बेहतर विनिंग परसेंटेज भारत के लिए टी20 में बतौर कप्तान किसी का नहीं है। सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव का वो 50वां टी20 मुकाबला था। भारत ने वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ बतौर कप्तान सूर्या की टी20 में भारत के लिए यह 40वीं जीत थी। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव की विनिंग परसेंटेज 81.25 हो गई है। रोहित शर्मा की 79.83 थी। विराट कोहली की 64.58 थी। एमएस धोनी की 59.28 विनिंग परसेंटेज थी। बता दें कि सूर्यकुमार यादव को 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम (टी20 फॉर्मेट) का कप्तान बनाया गया था, क्योंकि रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप जीतकर टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विनिंग परसेंटेज वाले भारतीय कप्तान
सूर्यकुमार यादव- 81. 25, 50 मैच
रोहित शर्मा- 79.83, 62 मैच
विराट कोहली- 64.58, 50 मैच
एमएस धोनी- 59.29, 72 मैच