
संसद भवन में अब डिजिटल युग की शुरुआत हो रही है! सांसद अब हाजिरी लगाने के लिए डिजिटल पेन का उपयोग करेंगे। टैब पर हस्ताक्षर करके, पेपरलेस प्रक्रिया अपनाई जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इस डिजिटलीकरण पहल को मंजूरी दे दी है, जिससे संसद की कार्यप्रणाली और भी आधुनिक होगी।
डिजिटल पेन की चर्चा इन दिनों बहुत ज्यादा हो रही है। खासकर सांसदों के हाथ में भी अब ये नजर आने वाला है। अब इसकी मदद से ही संसद में सांसद हाजिरी लगाएंगे। टैब पर डिजिटल पेन का इस्तेमाल कर सांसद अपनी हाजिरी लगा सकते हैं। लोकसभा में सभी सांसदों को ये डिजिटल पेन दिया जाएगा। इसके लिए संसद परिसर में टैबलेट भी फिट कर दिए गए हैं और यहीं पर हाजिरी लगाई जा सकेगी। अब सवाल है कि ये कैसे काम करेगा और इसकी क्या खासियत है ? तो चलिये इस पर चर्चा करते हैं-
कैसे करेगा काम – Tab या Mac के साथ मिलने वाले पेन की तरह ही ये भी काम करेगा। ये बिल्कुल साधारण पेन होने वाला है। इसका इस्तेमाल ऑनलाइन किया जा सकता है। संसद भवन में पहले ही इसके लिए पेन रख दिए गए हैं। पेन का इस्तेमाल कर आसानी से हाजिरी लगाई जा सकेगी। संसद पहुंचने के बाद सांसदों को अपना नाम सर्च करना होगा और हस्ताक्षर कर अपनी हाजिरी लगानी होगी। यानी अब पूरी तरीके से संसद भवन का डिजिटलाइजेशन हो रहा है।
क्या है खासियत – खासियत की बात करें तो ये कुछ खास तो नहीं। इसकी मदद से संसद भवन के पूरे कार्य को डिजिटल करने की तैयारी की जा रही है। ये पूरा प्रोसेस पेपर लेस होने वाला है। यानी आप बिना कागज की मदद लिए ही इसे पूरा कर सकेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने खुद इस प्रोसेस को हरी झंडी दी है। दरअसल पहले सांसदों की उपस्थिति के लिए कागज-पेन का इस्तेमाल किया जाता था जिसे अब बदलने की तैयारी की जा रही है।
डिजिटल पेन – पेन में कुछ अलग से फीचर तो नहीं दिया जा रहा है। इस पेन का इस्तेमाल नॉर्मल पेन की तरह किया जाएगा। संसद की लॉबी में इलेक्ट्रॉनिक टैब भी लगा दिए गए हैं। इन्हीं टैब का इस्तेमाल किया जाएगा और अपनी हाजिरी लगाई जा सकेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website