
कराचीः पाकिस्तान का एक शख्स अपने डांस के जरिए इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है। कराची के एक मॉल में एक नौजवान इंडियन फिल्म ‘लौंग लाची’ के गाने कमाल का डांस करता नजर आ रहा है। मेहरोज बैग नाम के इस शख्स के शानदार डांस को लाखों लोग देख चुके हैं। 21 साल के मेहरोज बैग ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर इस वीडियो को पोस्ट किया है और लिखा है कि ये डांस उन्होंने डेयर गेम के चलते किया।
उन्हें किसी ने मॉल में डांस का चैलेंज दिया जिसे उन्होंने अपने डांस के पैशन के साथ पूरा किया। पंजाबी हिट सॉन्ग ‘लौंग लाची’ पर मेहरोज के डांस मूव्स वाकई एंटरटेनिंग हैं।इससे भी खास है इस वीडियो का आखिरी पार्ट। वीडियो के अंत में मेहरोज का डांस मॉल में मौजूद एक बुजुर्ग को इतना पसंद आता है कि वो भी इस शानदार डांसर के साथ स्टेप मिलाने लगते हैं।
मेहरोज के इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और उनके इस टैलेंट की खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि मेहरोज डांस के बहुत बड़े शौकीन है और वह आए दिन अपने डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है जिसके करीब 1500 सब्सक्राइर्ब्स हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website