Sunday , March 1 2026 10:55 AM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा उस मुश्किल हालात में चलाया करती थीं महामृत्युंजय मंत्र, निक बजाते थे गिटार पर गाना

प्रियंका चोपड़ा उस मुश्किल हालात में चलाया करती थीं महामृत्युंजय मंत्र, निक बजाते थे गिटार पर गाना


प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की रिलीज को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका के जितने फैन्स भारत में हैं, अब उतने ही विदेशों में भी हैं। आज यहां बात कर रहे प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की, जब जिंदगी के मुश्किल दौर से वो गुजर रही थीं। उन्होंने बताया कि वो ऐसा भय था कि लगातार महामृत्युंजय मंत्र बजाया करती थीं।
प्रियंका ने जय शेट्टी के पॉडकास्ट अपने कठिन समय को याद किया। उन्होंने बताया कि वो बिल्कुल उस समय टूट गई थीं। उन्होंने बताया कि उस वक्त वो अपने घर में फायरप्लेस के सामने कम से कम 9 घंटे लगातार बैठी रह गईं थीं। प्रियंका ने उन दिनों को याद करते हुए कहा- तब मेरा महामृत्युंजय मंत्र, मेरा गायत्री मंत्र, मेरा ओम नमः शिव मंत्र बजता रहता था।
समय से पहले जन्म की वजह से वो दौर काफी मुश्किल – प्रियंका चोपड़ा जनवरी 2022 में मां बनी और सरोगेसी से उन्हें बेटी मालती हुई। हालांकि, ये पल खुशियों से अधिक तकलीफदेह हो गया था। प्रियंका ने बताया कि बेटी के समय से पहले जन्म की वजह से वो दौर काफी मुश्किल हो गया था। हाल ही में एक पॉडकास्ट में, प्रियंका ने निक और अपने हाल पर बातें कीं जब बेटी एनआईसीयू में रखी गई।