Wednesday , March 4 2026 6:44 PM
Home / News / सामने कौन फर्क नहीं पड़ता , अपनी क्षमता अनुसार खेले तो जीतेंगे – कोहली

सामने कौन फर्क नहीं पड़ता , अपनी क्षमता अनुसार खेले तो जीतेंगे – कोहली

मैनचेस्टर से आलोक गुप्ता

मैनचेस्टर के  ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर कल होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान के मैच की तैयारियां चरम पर हैं | आज सुबह से दोपहर तक वर्षा ने यहां मेहरबानी कर रखी थी  जिसके चलते तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था | परन्तू दोपहर बाद वर्षा ने फिर एक बार और फील्ड को  तालाब में परिवर्तित कर दिया|

लेकिन मौसम में सुधार कि भविष्यवाणी के चलते मैच होने के असार बढ़े हैं । और अब तक के विश्वकप के सारे मैचों के नतीजों को देखते हुए और वर्तमान भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए सब ओर कयास, भारत की टीम की जीत के ही लगाये जा रहें हैं | कप्तान कोहली का भी कहना है की हमें इससे कोई  फर्क नहीं  पड़ता कि सामने कौन  सी टीम हैं,  अगर हम अपनी क्षमता के अनुरूप खेले और बेसिक स्किल्स पर ध्यान दिया तो हम ही मैच जीतेंगे |

इससे पहले सुबह के सत्र में भारतीय टीम ने इंडोर नेट  अभ्यास किया क्योंकि अभ्यास विकेट बल्लेबाजी कर पाने की स्थिती में नहीं थे । हांलाकी आउटफील्ड में अभ्यास विकेट पर काफी देर तक भूमरा, भुवनेश्वर, शामी और विजय शंकर गेंदबाजी कर काफी पसीना बहाया|

शिखर धवन ने जो कि अभी अपने अंगूठे की चोट के चलते अपने दाएं हाथ में प्लास्टर बांधे हुए हैं उन्होने भी  कुछ देर तक टीम के साथ कसरत की और बहुत देर तक टीम के साथ मस्ती करते नजर आए| कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच वी अरुण से भी उन्हें काफी देर तक विचार विमर्श करते हुए देखा गया|

सबसे रोचक येह देखने में आया कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम के साथ जुड़े विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ काफी समय बिताया और कम से कम 15 से 20 मिनट तक उन्होंने उनके साथ गुफ्तगू की और विकेटकीपिंग को लेकर काफी सारे गुरु मंत्र दिए| ऋषभ पंत सारे समय एक अच्छे  विद्यार्थी की तरह उन्हें बहुत ध्यान से सुनते रहे| ज्ञात रहे ऋषभ पंत शिखर धवन के विकल्प के रूप में भारतीय टीम के साथ जुड़े| अगर और दो मैचों में के समय अंतराल में फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह टीम में पंत को शामिल किया जाएगा हालांकि ये और बात है कि वह अंतिम एकादश में जगह बना पाते हैं कि नहीं |

विकेट के चरित्र को लेकर कप्तान कोह्ली ने कोइ टिप्पणी करने से मना कर दिया, वहीं  पकिस्तान टीम के कोच मिकी आर्थर  ने कहा  कि उन्हे कल जब विकेट देखने क मौका  मिल था तो विकेट बहुत ही ड्राई नज़र आ रहा था लेकिन टीम को चयन को लेकर अंतिम फैसला कल प्रात: मैच से पूर्व ही किया जाएगा ।

मौसम के द्रष्टिकोण  से कुछ सकारात्मक  संकेत मिले हैं मौसम विभाग कि आधिकारिक  वेब साइट के अनुसार सुबह ग्यारह बजे के करीब हल्कि फुहार और फिर शाम 6 बज़े के आसपास अच्छी वर्षा की चेतवनी है । तो इससे अब यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दुनिया भर से आये लाखों करोडो क्रिकेट प्रेमियों को कुछ क्रिकेट देखने का मौका अवश्य मिलेगा ।

दूसरी तरफ इस मैच को लेकर उत्साह इतना चरम पर है कि टिकेट मैच से एक दिन पहले तक काले बज़ार में मिल रहे है और अगर खबरों पर विश्वास किया जाये तो अमेरिका, कानाडा और भारत से आये क्रिकेट प्रेमिओ में से कुछ ने तो टिकेट 1500-2000 हज़ार पाउंड तक  में खरीदे हैं |
 

 

\

 

\

 

\