
लंदन। 11 वर्षीय भारतीय मूल के लडके ने ब्रिटेन में मेन्सा आईक्यू टेस्ट में सर्वोच्च 162 अंक हासिल किए। उसने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक अधिक प्राप्त किए हैं। दक्षिण इंग्लैंड में रीडिंग टाउन के अर्णव शर्मा ने बिना किसी तैयारी के कुछ सप्ताह पहले सबसे मुश्किल टेस्ट के लिए मशहूर मेन्सा आईक्यू टेस्ट को पास किया और उन्होंने इससे पहले कभी इस टेस्ट को नहीं दिया था।
द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक- टेस्ट में उनके अंक उन्हें आईक्यू स्तर पर देश में अव्वल स्थान पर रखते हैं। अर्नव शर्मा का कहना है कि मेन्सा टेस्ट बहुत मुश्किल होता है और कुछ लोग ही इसे पास नहीं कर पाते। मुझे तो इसे पास करने की उम्मीद नहीं थी। मैंने यह टेस्ट दिया और इसमें करीब ढाई घंटे लगे। उन्होंने कहा कि वहां करीब सात या आठ लोग थे।
उन्होंने कहा कि वह टेस्ट देने से पहले उत्सुक नहीं थे। मैंने टेस्ट के लिए कोई तैयारी नहीं की थी लेकिन मैं घबरा भी नहीं रहा था। मेरा परिवार हैरान हुआ लेकिन वे भी बहुत खुश थे जब मैंने उन्हें परिणाम के बारे में बताया। उनकी मां मीशा धमिजा शर्मा ने कहा कि मैं सोच रही थी कि क्या चल रहा होगा क्योंकि उसने कभी देखा नहीं था कि यह पेपर कैसा होता है। उन्होंने कहा कि जब वह ढाई साल का हुआ तो मुझे उसके मैथ्स के कौशल के बारे में पता चल गया था। शर्मा को गाने और डांस करने का भी जुनून है और वह जब आठ साल का था तो बॉलीवुड डांस करके वह रीडिंग्स गॉट टैलेंट के सेमीफाइनल में भी पहुंचा था। मेन्सा को दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी उच्च आईक्यू सोसायटी माना जाता है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website