
रियाद: यमन में युद्धरत सउदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने कहा कि आज पूर्वी यमन में उसका एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 12 सउदी अधिकारी मारे गए। दो साल से ज्यादा पहले शुरू हुए युद्ध में सउदी अरब की सेना के लिए यह अब तक की सबसे जानलेवा घटनाओं में से एक है।
गठबंधन ने कहा कि ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर पूर्वी प्रांत मारिब में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटना एेसे समय में हुई है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस सउदी नेताओं के साथ यमन युद्ध पर चर्चा करने के लिए देश की राजधानी पहुंचे हैं। गठबंधन में अधिकतर अरब के सुन्नी बहुल देश हैं।
गठबंधन ने यमनी शिया विद्रोहियों को उखाड़ फेंकने के लिए अभियान शुरू किया है। हुथी नाम से जाने जाने वाले इन विद्रोहियों ने 2014 में यमन की राजधानी एवं कुछ दूसरे इलाकों पर कजा कर लिया और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को देश से भागने पर मजबूर कर दिया था। सउदी अरब जाते समय मैटिस ने संवाददातओं से कहा कि वह संघर्ष के अंत के लिए राजनीतिक हल पर जोर देंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website