
लीजेंड्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में पाकिस्तान चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 10 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया की टीम 74 रनों पर सिमट गई, स्पिनर जिसमें सईद अजमल ने 6 विकेट लिए।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 14वां मैच ग्रेस रोड में ऑस्ट्रेलिया चैंपियन और पाकिस्तान चैंपियन के बीच खेला गया। पाकिस्तान चैंपियन ने इस मैच में कंगारू टीम को 10 विकेट से धूल चटा दी। ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन पूरे मैच में काफी निराशाजनकर रहा। हालांकि, इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जोन हैस्टिंग्स काफी ज्यादा चर्चा में रहे। इसकी वजह है उनके द्वारा डाला गया 18 गेंदों का ओवर। 18 गेंद डालने के बावजूद ओवर खत्म नहीं हुआ था, मैच खत्म हो गया था।
ओवर में जॉन हेस्टिंग्स ने डाली 12 वाइड और 1 नो बॉल – पाकिस्तान चैंपियन की पारी का 8वां ओवर डालने के लिए जॉन हैस्टिंग्स आए। पाकिस्तान को उस वक्त जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी। हैस्टिंग्स ने उस ओवर में कुल 18 गेंद डाली। उसके बावजूद वह सिर्फ 5 ऑफीशियल गेंद ही फेंक पाए थे। हैस्टिंग्स ने कुल 12 वाइड बॉल डाली, 1 नो बॉल डाली। 18 गेंदों में हैस्टिंग्स ने 20 रन लुटा दिए और पाकिस्तान चैंपियन 7.5 ओवर में ही मैच जीत गई।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल – पाकिस्तान चैंपियन के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया चैंपियन के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। शोएब मलिक का यह फैसला काफी सही साबित हुआ, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया चैंपियन 11.5 ओवर में 74 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के पू्र्व स्पिनर सईद अजमल ने 6 विकेट लेकर कंगारू टीम की कमर तोड़ दी। इमाद वसीम ने भी 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया चैंपियन की तरफ से सबसे ज्यादा 26 रन बेन डंक ने बनाए।
पाकिस्तान चैंपियन के ओपनर ही ऑस्ट्रेलिया चैंपियन से आउट नहीं हुए। उन्होंने 75 रन का मामूली लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। शरजील खान 23 गेंद में 32 तो शोएब मकसूद 26 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद रहे। सईद अजमल को अपनी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website