
सिडनीः साल 2009 में दुनिया के सामने जब यह खबर आई कि एक 13 साल का लड़का एक बच्चे का बाप बना है तो सब दंग रह गए। कई लोगों को इस खबर पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा था। मगर आखिर में मामला सच निकला। यह एक वास्तविक घटना है। आज घटना के 9 साल बाद वो लड़का फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस लड़के स्टोरी एक बार फिर वायरल हो रही है जिसे जानकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे हैं।
एल्फी नामक इस 13 साल के किशोर के पिता बनने की सही जानकारी थी, जिसे ‘द सन’ ने छापा था. ‘DAD AT 13 ‘ नाम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जो देखते ही देखते सोशल मीडिया मे वायरल हो गई। रिपोर्ट की मानें तो एल्फी की उम्र जब 12 साल थी तब इसे 15 वर्षीय एक की लड़की से प्यार हो गया और एक साल बाद वह पिता बन गया।
एल्फी की एक तस्वीर जिसमें वह अपनी बच्ची को हाथ में पकड़े हुए बैठा है उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रही। खुद एल्फी इसे काफी शानदार एहसास बताते हैं।लेकिन 13 साल के इस पिता की कहानी में तब दुखद मोड़ आया जब एक साल बाद ही उसकी गर्लफ्रैंड व बच्चे की मां ने उसे धोखा दे दिया औरकिसी और से शादी कर ली।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website