
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच शुरू हो गया है। पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने खूब कहर बरपाया। यही कारण है कि दोनों टीमों को मिलाकर दिन के पहले कुल 17 विकेट गिरे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का रोमांच शुरू हो चुका है। खेल के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया पर्थ में सिर्फ 150 रन बनाकर सिमट गई। मेहमान टीम की बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही। हालांकि, जिस तरह से कंगारू टीम ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया उसका भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन की समाप्ति तक 67 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के पहले दिन क्या-क्या हुआ।
पर्थ में आई जसप्रीत बुमराह की आंधी – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तबाही मचा कर रख दी। जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए खुद ही मोर्चा संभाला और चार विकेट अपने नाम किए। बुमराह की इस बेहतरीन गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम ने खेल के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 67 रन के स्कोर पर 7 विकेट ढेर दिए हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घर में ही मुश्किल में फंस गई है।
डेब्यू में नितीश रेड्डी ने दिखाया अपना कमाल – टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले नितीश कुमार रेड्डी भारतीय पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 41 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें नितीश ने 59 गेंद का सामना किया। नितीश कुमार रेड्डी की इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का भी शामिल रह।
Home / Sports / 17 विकेट गिरे, बुमराह के आगे कांपे कंगारू… भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के पहले दिन क्या-क्या हुआ
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website