Sunday , March 15 2026 9:46 AM
Home / News / India / 17 मिनट में महिला ने दिया 11 बच्चियों को जन्म, डॉक्टर भी हैरान

17 मिनट में महिला ने दिया 11 बच्चियों को जन्म, डॉक्टर भी हैरान

babies-ll
नई दिल्ली: आपने ये तो सुना होगा कि किसी महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया या तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया लेकिन क्या ये सुना है कि 17 मिनट के अंदर महिला ने 11 बच्चों को जन्म दिया। जी हां ये सच है। इंडियाना में एक 42 साल की एक महिला ने एक साथ 11 बच्चों को जन्म दिया है। 42 साल की उम्र में 11 बच्चों को एक साथ जन्म देने की इस घटना को एक बड़े आश्चर्य और विश्व रिकॉर्ड की तरह देखा जा रहा है।

महिला का नाम मारिया हर्नानडेस है। जब मारिया हर्नानडेस को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल लाया गया तो सभी लोग इनको देख कर हैरान थे। सभी की हैरानी उस समय और बढ़ गई जब इस महज ने 17 मिनट में 11 बच्चियों जन्म दिया। डॉक़्टर इस बात को लेकर भी चकित हैं कि सभी पैदा हुई बच्चियां बिल्कुल सही हैं और तन्दुरुस्त हैं। सभी लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं। डिलीवरी टीम के डॉक्टर्स का कहना है कि वो देखते रह गए कि एक के बाद एक लड़की जन्म ले रही है। एकसाथ इतने बच्चों का माता-पिता बनने पर पूरी दुनिया इस जोड़े को बधाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *