Wednesday , March 4 2026 10:37 PM
Home / Sports / 1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने 9 विकेट पर बनाए 285 रन

1st Test: पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने 9 विकेट पर बनाए 285 रन


बर्मिंघमः रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी की उम्दा गेंदबाजी से भारत ने पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर नौ विकेट पर 285 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा। इंग्लैंड की टीम एक समय कप्तान जो रूट (80) और जानी बेयरस्टा (70) के अर्धशतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट की 104 रन की साझेदारी की से मजबूत स्थिति में थी लेकिन भारत अपने गेंदबाजों की बदौलत जोरदार वापसी करने में सफल रहा। रूट ने सलामी बल्लेबाज कीटोन जेनिंग्स (42) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की।
ENG 285/9
दिन का खेल खत्म होने पर सैम कुरेन 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स एंडरसन ने अभी खाता नहीं खोला है। इंग्लैंड की टीम एक समय तीन विकेट पर 216 रन बनाकर बहुत अच्छी स्थिति में थी लेकिन अश्विन (60 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद नियमित अंतराल पर भारत को सफलताएं दिलाई। शमी ने 64 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
दिन का खेल खत्म होने पर सैम कुरेन 24 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जेम्स एंडरसन ने अभी खाता नहीं खोला है। इंग्लैंड की टीम एक समय तीन विकेट पर 216 रन बनाकर बहुत अच्छी स्थिति में थी लेकिन अश्विन (60 रन पर चार विकेट) ने इसके बाद नियमित अंतराल पर भारत को सफलताएं दिलाई। शमी ने 64 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि उमेश यादव और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जेनिंग्स जब नौ रन बनाकर खेल रहे थे तब इशांत की गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया लेकिन स्लिप में उप कप्तान अजिंक्य रहाणे मैच लपकने में नाकाम रहे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सबको हैरान करते हुए सातवें ओवर में ही अश्विन को गेंदबाजी आक्रमण में लगा दिया। अश्विन ने कप्तान को निराश नहीं करते हुए अपने दूसरे ओवर में ही भारत को सफलता दिला दी। इस आफ स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में आठवीं बार कुक को आउट किया। रूट शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखे। उन्होंने कुछ अच्छी बाउंड्री लगाई और लय इंग्लैंड के पक्ष में की।
शमी दूसरे बदलाव के तौर पर गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने सटीक गेंदबाजी की लेकिन शुरू में उनकी गेंदबाजी में धार नदारद दिखी। इंग्लैंड के 50 रन 16वें ओवर में पूरे हुए। भारत ने दूसरे सत्र में प्रभावी शुरुआत की लेकिन जेनिंग्स और रूट ने सात ओवर तक मेहमान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। कोहली ने 36वें ओवर में गेंद शमी को थमाई। वह ओवर की शुरुआत करते इससे पहले की एक कबूतर पिच से समीप आ गया जिसे जेनिंग्स ने पिच से दूर किया लेकिन वह उड़ा नहीं। जेनिंग्स और रूट इसके बाद दोबारा कबूतर को उड़ाने गए लेकिन वह मैदान पर बैठा रहा।
टीमें इस प्रकार हैं-
भारत : मुरली विजय, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टेयर कुक, सैम कुर्रन, कीटन जेनिंग्स, डेविड मलान, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स।