जेद्दा: हज यात्रा के लिए विश्व भर से 20 लाख हाजियों के सऊदी अरब के मक्का पहुंचने की उम्मीद है। इस साल शिया बहुल ईरान के श्रद्धालु भी इस हज यात्रा में शामिल होंगे। ईरान सुन्नी बहुल सऊदी अरब का क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी है। इंडोनेशिया सर्वाधिक जनसंख्या वाला मुस्लिम देश है और यहां से हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की संख्या भी सबसे अधिक होती है।
वहीं पिछले 3 महीनों से खाड़ी देश राजनीतिक संकट में फंसे हुए हैं जहां सऊदी अरब और उसके सहयोगी कतर के खिलाफ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कतर पर ईरान से करीबी संबंध होने और चरमपंथ को बढ़ावा देने के आरोप लगाए हैं। गैस समृद्ध कतर पर 5 जून से प्रतिबंध लागू हैं। इससे कतर का भूमि, समुद्री और हवाई संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे हज यात्रा पर भी कुछ प्रभाव पड़ा है।