Saturday , March 14 2026 11:12 PM
Home / News / यमन के बाजार में हवाई हमले में 24 लोगों की मौत

यमन के बाजार में हवाई हमले में 24 लोगों की मौत


सना: उत्तरी यमन में एक बाजार में आज हुए एक हवाई हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

इस हमले के लिए सउदी नीत गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक पिछले दो साल में यमन के संघर्ष में 8000 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, हाल के हफ्तों में हैजा से 900 से अधिक लोगों की मौतें हुई हैं।