
इस्माइलिया: मिस्र के उत्तरी सिनाई में रविवार को सेना की सीमा चौकी पर किए गए हमले में कम से कम 24 आतंकवादियों के मारे गए। इस हमले में मिस्र की सेना के छह जवान भी शहीद हो गए। मिस्र सेना ने अपने बयान में कहा है कि हमले में 24 आंतकवादी मारे जा चुके हैं और सेना के छह जवान शहीद हुए हैं।
सेना के बयान में अन्य कोई विवरण नहीं दिया गया, लेकिन सुरक्षा और चिकित्सा स्रोतों ने बताया कि सुरक्षाबलों के 20 जवान इस हमले में घायल हुए हैं। जबकि 100 से ज्यादा आतंकवादियों ने सीमावर्ती शेख जुवेद कस्बे की दक्षिणी चौकियों पर बार-बार हमला किया। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने कार बम और रॉकेट चालित ग्रेनेड (आरपीजी) का इस्तेमाल किया।
आतंकवादियों की हल्के हथियारों के साथ सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ भी हुई। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मिस्र लंबे समय सिनाई और पेनिनसुला में आईएस के आतंकवादियों से लड़ रहा है। वर्ष 2013 से सिनाई और पेनिनसुला में मिस्र की सेना और पुलिस के हजारों जवान शहीद हो चुके हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website