
भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना शुरूआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिये यहां सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रूपये में खरीदा। नीलामी में 10 भारतीय खिलाड़ी एक करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि हासिल करने में सफल रहीं, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया। वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रूपये देकर हासिल किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website