
भारतीय हॉकी टीम ने अपने 3 खिलाड़ियों की हैट्रिक सहित 8 के गोलों के दम पर कजाकिस्तान को 15-0 से हरा दिया। उसके लिए अभिषेक शर्मा, सुखजीत, जुगराज गोलों की बरसात करते हुए हैट्रिक लगाई।
हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की तूती बोल रही है। उसने पहले चीन को रौंदा फिर जापान को हराया और कजाकिस्तान को 15-0 से रौंदते हुए एशिया कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उसके लिए अभिषेक शर्मा, सुखजीत, जुगराज ने हैट्रिक जड़ी तो कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो, अमित, रजिंदर, संजय और दिलप्रीत ने एक-एक गोल दागा। कजाकिस्तान का न केवल डिफेंस बुरी तरह फेल रहा, बल्कि उसके फॉरवर्ड भी कमाल नहीं कर सके। कजाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन भारत की किसी विश्वविद्यालय टीम से भी बुरा रहा।
एशिया कप में सबसे बड़ी जीत – भारत की ओवरऑल चौथी सबसे बड़ी जीत, जबकि एशिया कप की सबसे बड़ी जीत है। उसने 1985 में बांग्लादेश को 15-0 से हराया था। उस रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि, एशिया कप हॉकी में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड जापान के नाम है, जिसने 2007 में सिंगापुर को 22-0 के विशाल अंतर से हराया था। इसके साथ ही उसने 1965 में अफेगानिस्तान पर 14-0 की जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। भारतीय हॉकी टीम की 5 सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड देखें…
22 अगस्त, 2018: भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग (26-0) – इस मैच में भारत के चार खिलाड़ियों ने गोल की हैट्रिक लगाई थी। जबकि कुल 9 से अधिक खिलाड़ियों ने गोल किए थे। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों में रूपिंदर पाल सिंह और सरदार सिंह शामिल थे।
11 अगस्त, 1932: भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका (24-1) – यह भारतीय हॉकी के इतिहास का सबसे स्वर्णिम मैच था। इस मैच में मेजर ध्यानचंद और उनके भाई रूप सिंह ने मिलकर 18 गोल किए थे, जिसमें से अकेले रूप सिंह ने 10 गोल दागे थे। यह किसी भी एक खिलाड़ी द्वारा एक मैच में किए गए सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड है।
20 अगस्त, 2018: भारत बनाम इंडोनेशिया (17-0) – यह मैच 2018 एशियाई खेलों में हुआ था। इस मैच में भी कई खिलाड़ियों ने गोल किए, जिनमें आकाशदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद शामिल थे।
एक सितंबर, 2018: भारत बनाम कजाकिस्तान (15-0) – इस मैच में गोल की बौछार हुई थी। भारत के लिए अभिषेक ने 4 गोल किए, जबकि सुखजीत सिंह और जुगराज सिंह ने हैट्रिक लगाई थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी 2 गोल किए थे। अन्य गोल करने वाले खिलाड़ियों में अमित रोहिदास, राजिंदर सिंह, संजय सिंह, और दिलप्रीत सिंह शामिल थे।
26 नवंबर, 1956: भारत बनाम अफगानिस्तान (14-0) – 1956 के मेलबर्न ओलंपिक मैच में कप्तान बलबीर सिंह सीनियर ने 5 गोल और उधम सिंह ने 4 गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
Home / Sports / एशिया कप: वाह! 3 की हैट्रिक, 8 खिलाड़ियों ने दागे गोल, भारतीय हॉकी टीम की चौथी सबसे बड़ी जीत, 1956 का रिकॉर्ड पीछे छूटा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website