
हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम के कप्तान पद से हटाने को लेकर बाद हो रही है। ऐसे में हम आपको तीन दावेदारों के बारे में बताते हैं, जो महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान बन सकती हैं।
भारतीय टीम महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही राउंड से बाहर हो गई। यूएई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से खिलाफ हार मिली। ग्रुप राउंड में टीम इंडिया तीसरे नंबर पर रही। टॉप-2 पर रहने वाली टीम ही अगले राउंड में पहुंच पाई। भारत की हार के बाद हरमनप्रीत कौर को कप्तानी से हटाने की बात होने लगी है। अगर हरमन को हटाया जाता है तो किसे कप्तान मिलेगी? हम आपको तीन दावेदारों के बारे में बताते हैं।
दीप्ति शर्मा – ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा तीनों ही फॉर्मेट में भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी करने की वजह से दीप्ति दोनों तरह की खिलाड़ी को समझ सकती हैं। उन्होंने 150 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। हालांकि उनके पास कप्तानी का अनुभव नहीं है।
जेमिमा रोड्रिग्स – भारतीय चयनकर्ता भविष्य की तरफ देखते हैं तो जेमिमा को भी कप्तानी मिल सकती है। वह अभी 24 साल की ही हैं। बल्लेबाज से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। मैदान पर भी वह काफी एक्टिव रहती हैं। चयनकर्ता लंबे समय के लिए कप्तान की विकल्प देखेंगे तो जेमिमा बेहतरीन विकप्ल हो सकती हैं।
स्मृति मंधाना – बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय टीम की उपकप्तान हैं। हरमनप्रीत कौर को हटाया जाता है तो वह कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे होंगी। 28 साल की स्मृति की कप्तानी में पिछले सीजन ही आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग का भी खिताब जीता था।
Home / Sports / 3 खिलाड़ी जो बन सकती हैं भारतीय महिला टीम की अगली कप्तान, हरमनप्रीत कौर को हटाने को लेकर चर्चा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website