
इटली के क्लब युवेंटस के लिए खेलने वाले पुर्तगाली फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के इंस्टाग्राम पर 20 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के इकलौते शख्स हैं। वे जितने बड़े फुटबॉल खिलाड़ी हैं, उतनी ही अच्छी उनकी फिटनेस भी है। 34 साल की उम्र में उनकी बायोलॉजिकल उम्र महज 23 साल है। वे आगे रहने के लिए खुद को हर पल कैसे री-इंवेंट कर रहे हैं। इस पर नॉलेज रिपोर्ट….
खुद को पॉजिटिव रखने के परिवार के साथ समय बिताते हैं
नींद: कोख में बच्चे जैसी पोजिशन में सोते हैंं
रोनाल्डो आम लोगों की तरह 8 घंटे की नींद लेने की जगह दिनभर में 90-90 मिनट की पांच नींद लेते हैं। साथ ही वे गर्भ में स्थित भ्रूण की स्थिति में सोते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे दिमाग फ्रेश रहता है। एकाग्रता बढ़ती है।
डाइट: दो बार नाश्ता, दो बार लंच और दो बार डिनर
दिनभर में 6 बार में खाना खाते हैं। इसमें 2 लंच, 2 डिनर होते हैं। इसमें सलाद, फल, सब्जियां, मोटा अनाज, अंडा और चिकन होता है। ऐसी प्रोटीन वाली डाइट से ओमेगा-3 जैसे फैटी एसिड मिलते हैं। ये एंटी एजिंग का काम करता है।
एक्सरसाइज: हर मैच के बाद 30 मिनट स्विमिंग करते हैं
रोनाल्डो मानसिक सेहत पर भी ध्यान देते हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं। जिम में कार्डियो एक्सरसाइज जैसे रनिंग, रोइंग और वेटलिफ्टिंग पर फोकस करते हैं। मैच के बाद वे 30 मिनट स्विमिंग जरूर करते हैं।
माइनस 130 डिग्री में थैरेपी
रोनाल्डो विशेष चैंबर में क्रायोथैरेपी लेते हैं। चैंबर का तापमान -130 डिग्री तक किया जाता है। इसमें रोनाल्डो 3 मिनट तक रुकते हैं। इससे मांसपेशी की चोटों की रिकवरी जल्दी होती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website