Monday , June 30 2025 1:51 AM
Home / Lifestyle / शुगर छोड़ते ही 30 दिन में शरीर में होने लगेंगे 5 बदलाव, हार्वर्ड के वैज्ञानिकों ने गिनाए फायदे

शुगर छोड़ते ही 30 दिन में शरीर में होने लगेंगे 5 बदलाव, हार्वर्ड के वैज्ञानिकों ने गिनाए फायदे


क्या आप जानते हैं डाइट से बिल्कुल चीनी हटा देने के कितने सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं। नहीं? तो चलिए अमेरिकी डॉक्टर से जानते हैं चीनी न खाने से क्या-क्या फायदे शरीर को मिलते हैं।
“कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है।” ये कहावत सेहत के लिहाज से भी फिट बैठती है। अगर बीमारियों से मुक्त और फिट शरीर पाना है तो अनहेल्दी ईटिंग को टाटा बाय-बाय कहना जरूरी है। पैकेज्ड फूड, प्रोसेस्ड फूड्स, बहुत अधिक नमक और चीनी से भरपूर चीजें शरीर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।​
आपने ऐसे कई हेल्थ कॉन्शियस लोगों को देखा होगा जो चीनी नहीं खाते हैं और क्या आप जानते हैं ये आदत उन्हें कई सारे फायदे पहुंचाती है। जी हां, चीनी छोड़ने पर आपको एक ही दिन में कई सारे पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं शुगर छोड़ने के एक दिन बाद और 30 दिन में शरीर में कौन-कौन से बदलाव देखने को मिलते हैं।
शुगर छोड़ने पर एक दिन में होगा ये बदलाव – जाने माने अमेरिकी डॉक्टर एमडीमार्क हाइमन(Mark Hyman) ने अपने एक पोस्ट में बताया है कि अगर आप चीनी और आटा खाना बंद कर देते हैं,तो आपका शरीर तेजी से बायोलॉजिकल रीसेट शुरू कर देता है। चीनी और आटा छोड़ने के 24 घंटे के अंदर ही आपके शरीर में ये बदलाव नजर आते हैं-
1-ब्लड शुगर स्थिर होने लगता है।
2- आप अतिरिक्त पानी बहाना शुरू कर देते हैं।
3- क्रेविंग्स बदलने लगती हैं।
4- इंफ्लेमेशन शांत होने लगती है।
30 दिन में होंगे ये बदलाव – वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने एक वीडियो में बताया है कि यदि आप 30 दिनों के लिए चीनी पूरी तरह से बंद कर दें तो आपके शरीर में क्या होगा?
1- आपके लिवर की चर्बी कम होने लगती है,जिससे फैटी लिवर को ठीक करने में मदद मिलती है।
2- किडनी फंक्शन में सुधार होता है,खासकर, तब जब आप इंसुलिन रेसिस्टेंट या प्री डायबिटिक हों।
3- आपकी आर्टरीज में सूजन कम हो जाती है,जिससे आपके हृदय को लाभ हो सकता है।
4- आप स्पष्ट सोच पाते हैं और बेहतर फोकस कर पाते हैं।
5- आपकी इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाती है। क्योंकि चीनी व्हाइट ब्लड सेल्स को कमजोर कर देती है।
6- आप मैग्नीशियम,कैल्शियम और जिंक जैसे अधिक महत्वपूर्ण खनिज बरकरार रख सकेंगे।
एक दिन में कितनाचीनी खाना चाहिए? – अगर आप चीनी को एक बार में ही नहीं छोड़ना चाहते हैं तो ये ध्यान रखें कि इसे सीमित मात्रा में ही खाएं। लेकिन एक दिन में कितनी मात्रा में चीनी खाना चाहिए?AHA के मुताबिक, पुरुषों को रोजाना 9 चम्मच (36 ग्राम या 150 कैलोरी) से अधिक एडेड शुगर नहीं खाना चाहिए। वहीं, महिलाओं को डेली 6 चम्मच (25 ग्राम या 100 कैलोरी) से अधिक एडेड शुगर का सेवन करने से बचना चाहिए।