
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर के दूसरे ही टी20 मैच में शतक ठोक दिया। सलामी बल्लेबाज करने उतरे अभिषेक ने धीमी शुरुआत की थी। एक बार सेट होने के बाद उन्होंने बॉलिंग की कुटाई शुरू कर दी। स्पिन गेंदबाजों को उन्होंने खास निशाना बनाया। स्पिनर के खिलाफ ही हैट्रिक छक्का मारकर उन्होंने शतक भी पूरा किया। इस पारी के दौरान वह एक मैच में स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। अभिषेक ने अपने ही गुरु का रिकॉर्ड तोड़ा है।
अभिषेक शर्मा- 65 रन – अभिषेक शर्मा ने अपनी 100 रनों की पारी में 65 रन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बनाए। उन्होंने इस दौरान 6 छक्के और 4 चौके मारे। उन्होंने 28 गेंदों पर ये रन 232 की स्ट्राइक रेट से बनाए। उन्होंने स्पिनर के खिलाफ ही हैट्रिक छक्का मारकर शतक पूरा किया था।
युवराज सिंह- 57 रन – अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युवराज ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 57 रन बनाए थे। 24 गेंदों पर युवी के बल्ले से 5 छक्के और 4 चौके निकले थे।
रुतुराज गायकवाड़- 54 रन – वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी। गुवाहाटी में खेले गए मैच में रुतुराज गायवाड़ ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 55 रन ठोके थे। उन्होंने 18 गेंदों पर 305 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए थे।
विराट कोहली- 54 रन – विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 में अपना टी20 इंटरनेशनल पहला शतक लगाया था। उस मैच में विराट ने स्पिन गेंदबाजों की खूब कुटाई की थी। 33 गेंदों पर विराट के बल्ले से 54 रन निकले थे।
विराट कोहली- 52 रन – पाकिस्तान के खिलाफ 2012 में कोलंबो में विराट कोहली ने 78 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 52 रन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बनाए थे। भारत ने उस मुकाबले को 8 विकेट से जीता था। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
Home / Sports / 5 भारतीय बल्लेबाज जिनके नाम स्पिनर के खिलाफ एक टी20 में सबसे ज्यादा रन, अभिषेक ने अपने गुरु को पछाड़ा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website