Monday , June 30 2025 9:21 PM
Home / Sports / 5 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने अश्विन की तरह सीरीज के बीच में ही लिया संन्यास, दो भारतीय नाम भी

5 दिग्गज क्रिकेटर जिन्होंने अश्विन की तरह सीरीज के बीच में ही लिया संन्यास, दो भारतीय नाम भी


भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही संन्यास ले लिया। सीरीज के तीसरे टेस्ट के बाद अश्विन ने संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास लेकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। इस मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकर संन्यास की जानकारी दी। यहच पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी ने सीरीज के बीच में संन्यास का ऐलान किया हो, पहले भी कई क्रिकेटर ऐसा कर चुके हैं। हम आपको आज 5 ऐसे ही नाम बताते हैं।
एलन डोनाल्ड- साउथ अफ्रीका – साउथ अफ्रीका के एलन डोनाल्ड की बॉलिंग की चर्चा आज भी होती है। 22.25 की औसत से उनके नाम टेस्ट में 330 विकेट हैं। 2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही थी। सीरीज के पहले मैच के बाद डोनाल्ड ने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
डेमियन मार्टिन- ऑस्ट्रेलिया – डेमियन मार्टिन 2000 के दशक में ऑस्ट्रेलिया के मध्यक्रम की जान हुआ करते थे। 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भी उन्होंने कमाल की बैटिंग की थी। लेकिन 2006/07 एशेज सीरीज के दो मैच खेलने के बाद उन्होंने तीसरे मैच से पहले संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया।
अनिल कुंबले- भारत – 2008 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर थी। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा था। तब टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले ने इस मैच के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिया। मैच के आखिरी दिन टी ब्रेक के बाद फैंस को कुंबले के संन्यास की खबर पता चली।
ग्रीम स्वान- इंग्लैंड – इंग्लैंड के दिग्गज ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने भी सीरीज के बीच में ही संन्यास लिया था। 2013-14 एशेज सीरीज में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी निराशाजनक था। लगातार तीन टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर ने संन्यास ले लिया था।
महेंद्र सिंह धोनी- भारत – महेंद्र सिंह धोनी भी सीरीज के बीच में ही संन्यास लिया था। उन्होंने भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच ही क्रिकेट छोड़ा था। 2014-15 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी। बॉक्सिंग डे टेस्ट के बाद धोनी ने सभी को अपना फैसला सुनाकर चौंका दिया था।