Monday , January 26 2026 1:55 PM
Home / Off- Beat / 50 मछलियों को चुकानी पड़ी प्यार की कीमत, वजह चौंका देगी आपको

50 मछलियों को चुकानी पड़ी प्यार की कीमत, वजह चौंका देगी आपको


इंग्लैंड में मछलियों को प्यार की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। एक्स गर्लफ्रैंड से परेशान एक लड़के ने बदला लेने के लिए उसकी 50 मछलियों को मार दिया। उसने कपड़े धोने वाले पाऊडर को मछलियों के टैंक में डाल दिया। पुलिस ने तुरंत उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
अदालत ने सुनाई 14 हफ्तों की जेल
अदालत ने पशुओं के साथ क्रूरता का मामला देखते हुए अपराधी को दोषी पाकर उसे 14 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई, साथ ही 12 महीने के लिए काम से निलंबित कर दिया। वहीं अब यह शख्स 10 साल के लिए किसी भी जानवर को भी नहीं पाल सकता है। इस अपराध के लिए अदालत ने उस पर 28,658 रुपए का जुर्माना भी लगाया है।