
आज के समय में हर लड़की अपनी फिगर को लेकर फिक्रमंद रहती है पर अमरीका की रहने वाली मोनिका रिले इसके बिल्कुल उलट दरअसल वह दुनियां की सबसे मोटी औरत बनना चाहती है। इस काम में मोनिका के बॉयफ्रेंड भी उसकी मदद कर रहे है। वो कहती है कि ‘मैं इतनी मोटी हो जाना चाहती हू कि हिल भी न सकूं’।
मोनिका का वजन अभी 300 किलो है और वह अपना वजन 450 किलों तक बढ़ाना चाहती हैं। इतना ही नहीं, उनके बॉयफ्रेंड इसमें उनका साथ दे रहे हैं।
पाना चाहती है सबसे मोटी महिला का खिताब
मोनिका दुनिया में सबसे मोटी महिला का खिताब पाना चाहती हैं जिसके लिए वह हर वह काम कर रही हैं जिससे उनका वजन बढ़े और बढ़ता ही चला जाए।
वह एक दिन में 8000 कैलरी लेती हैं और हर दिन वह कम से कम छह बिस्किट, बड़ी बाउल में सेरेल, दो वेट गेन शेक, चार मैकचिकन सैन्विच, चार डबल चीज बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, 30 चिकन नगेट्स, चीज, टेको बेल ट्रीट्स और गैलन ऑफ आइसक्रीम खाती हैं।
कुछ समय बाद नहीं चल पाएंगी मोनिका
वह जिस रफ्तार से अपना वजन बढ़ा रही हैं, यह तय है कि कुछ समय बाद वह चल-फिर भी नहीं सकेंगी। उनकी यह ख्वाहिश पूरी करने के लिए उनके बॉयफ्रेंड सिड रिले भरपूर साथ दे रहे हैं।
वह उन्हें हाई कैलरी का खाना खिलाते हैं। वह कहती हैं कि यह मेरे बॉयफ्रेंड के लिए सेक्शुअल फ़ैंटसी है। हम इस बारे में खूब बात करते हैं। मोनिका बताती हैं, सिड मेरी बहुत मदद करते हैं। मैं उनके बिना खुद के बारे में सोच भी नहीं सकती।
बहुत सारे लोग करते है फॉलो
मोनिका का एक यूट्यूब चैनल है। उन्हें बहुत सारे लोग फॉलो करते हैं जिससे उनकी कमाई भी होती है। इस रकम से वह खुद को और मोटा करने की चीजें जुटाती हैं। मेरा लक्ष्य 450 किलो तक वजन बढ़ाना है। जब मैं हिल भी नहीं सकूंगी तब मैं मिश्र के युग की उन रानियों की तरह हो जाऊंगी जो जितनी मोटी होती थीं, उन्हें उतना ही प्यार मिलता था। 27 साल की मोनिका कहती हैं कि मैं जितना मोटी होती जाती हूं उतना ही खुद को सेक्सी महसूस करती हूं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website