Friday , January 30 2026 10:57 PM
Home / Entertainment / 57 साल के मार्क एंथोनी 8वीं बार बनेंगे पिता, प्रेग्‍नेंट है एक्‍टर की 31 साल छोटी बीवी नादिया

57 साल के मार्क एंथोनी 8वीं बार बनेंगे पिता, प्रेग्‍नेंट है एक्‍टर की 31 साल छोटी बीवी नादिया


हॉलीवुड के फेमस सिंगर मार्क एंथोनी के घर फिर से बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। 57 साल की उम्र में वो जल्द ही अपने 8वें बच्चे के पिता बनेंगे। उनकी 26 साल की बीवी नादिया फरेरा प्रेग्नेंट हैं। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सिरी पर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और खुशखबरी सुनाई। ये इन दोनों का दूसरा बच्चा होगा।
मार्क एंथोनी और नादिया फरेरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस पर अपने अलावा उनके पति और उनके बच्चे का हाथ रखा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘तीसरी सालगिरह मुबारक!! मार्क्विटो एक बड़ा भाई बनने जा रहा है।’ इससे पहले उन्होंने 2023 में बेटे को जन्म दिया था।
उनके इस पोस्ट पर फैंस के अलावा जाने-माने सेलेब्स ने प्यार बरसाया है। फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम ने भी उन्हें बधाई दी है। ये मार्क का 8वां और नादिया का दूसरा बच्चा होगा।