
पुणे: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत (IND vs SL) के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य था। 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 64 रन। टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 143 रनों की जरूरत थी। 5 प्रमुख बल्लेबाज आउट हो चुके थे। ऐसे में भारतीय फैंस को बड़ी हार सामने दिख रही थी। क्रीज पर सूर्यकुमार यादव के साथ अक्षर पटेल थे। फिर दोनों ने जो किया, उसकी उम्मीद श्रीलंका ही क्या भारतीय फैंस को भी नहीं थी।
5 ओवर में ठोके 75 रन – भारतीय बल्लेबाजों ने 11वें से 15वें ओवर के बीच 75 रन ठोक दिये। 11वें ओवर में महीश तीक्षाना के खिलाफ 9 रन बने। इस ओवर में सिर्फ एक चौका लगा। 12वें ओवर में चमिका करुणारत्ने के खिलाफ दो चौकों की मदद से अक्षर और सूर्या ने 12 रन बटोरे। 13वां ओवर एक बार फिर तीक्षाना लेकर आए। इस ओवर में अक्षर ने एक छक्का और एक चौका लगाया। टीम इंडिया ने इस ओवर में 13 रन बटोरे।
हसरंगा की धुनाई – 14वें ओवर में स्ट्राइक ले रहे थे अक्षर पटेल और गेंद दुनिया के टॉप स्पिनर में शामिल वानिंदु हसरंगा के हाथों में थी। अक्षर ने पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिये। पहले छक्का और दूसरा छक्का डीप में जबकि तीसरा गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया। चौथी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया। 5वीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगा दिया। इस ओवर में कुल 26 रन बने। 15वें ओवर में भी अक्षर और सूर्या ने 1-1 छक्का लगाया और भारत ने 15 रन बटोरे।
16वें ओवर में आउट हुए सूर्या – 16वें ओवर में भी सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाया। इस छक्के से उनकी फिफ्टी पूरी हुई लेकिन इसी ओवर की 5वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह आउट हो गए। अंत में भारत मुकाबले को सिर्फ 16 रनों से हारा। लेकिन जिस तरह हार के मुंह से टीम जीत के करीब पहुंची वह कहीं से भी कम नहीं है।
Home / Sports / 7 छक्के और 4 चौके… इन 5 ओवर को कभी नहीं भूल पाएगा श्रीलंका, गेंदबाजों के फूलने लगे थे हाथ-पैर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website