
दुनिया के सबसे खतरनाक बॉक्सर रहे चुके फ्लायड मेवेदर इन दिनों खुद से 20 साल छोटी मॉडल को डेट करते बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 22 साल की यस्मी मेंडेगुइया से मेवेदर एक शॉपिंग माल में मिले थे। यस्मी ने मेवेदर के साथ फोटो खिंचवाने की जिद्द की थी जिसपर चॢचत बॉक्सर ने बेझिझक फोटोज खिंचवाईं। बता दें कि मेवेदर बॉक्सिंग जगत के चर्चित नाम है। एक अनुमान मुताबिक उनकी संपत्ति कुल 7 हजार करोड़ रुपए की है। वह सबसे अमीर खिलाडिय़ों की लिस्ट में भी टॉप पर रहते हैं।
यस्मी ने जब यह फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर डाली तो मेवेदर ने उनसे उनका नंबर मांग लिया। बताया जा रहा है कि यस्मी और मेवेदर तब से ही एकसाथ हैं। मेवेदर के साथ अपनी पहली मुलाकात पर 22 साल की यस्मी ने कहा कि मैं दोस्तों के साथ एक शॉपिंग मॉल में गई थी। जब मैंने उसे देखा तो मैंने एक फोटो की मांग की। लेकिन तब उनका एक बॉडीगार्ड रास्ते में आ गया। तभी मेवेदर ने मुझे अपने पास बुला लिया। हमने कुछ तस्वीरें लीं। वह हमसे मेक्सिको आने, पार्टी करने के बारे में बात करता रहा। मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे उनसे संपर्क करने को भी कहा।
बता दें कि 2016 में स्पेनिश बिग ब्रदर में दिखाई देने वाले यस्मी अब मैक्सिको में एक मॉडल, अभिनेत्री और डांसर के रूप में काम काम कर रही है। वहीं, मेवेदर पिछले महीने जापान में किकबॉक्सर तेनशिन नासुकावा के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद से एक्टिव नहीं दिख रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website