
दक्षिण अमरीका के तराई जंगलों से लेकर बर्फ से ढकी एंडीज की चट्टानों तक फैली घुमावदार दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर बोलीविया में स्थित हैं। ‘डैथ रोड’ के नाम से जाने जाने वाली इस सड़क पर हजारों लोगों की जान जा चुकी है लेकिन बोलीविया की 70 वर्षीय मिर्था मुनोज ने यहां 67 कि.मी. (37 मील) स्ट्राइक रेस जीतकर मिसाल कायम कर दी है। कोहरा, बारिश और चट्टानें इस सड़क के मुख्य आकर्षण हैं।
मिर्था ने कहा, ‘‘मैं अपने बेटे की अप्रत्याशित मृत्यु से काफी दुखी थी। इस दर्द को भुलाने के लिए डॉक्टर और परिवार वालों ने मुझे बाइक चलाने की सलाह दी थी। 5 साल पहले मैंने बाइक चलाना शुरू किया था जो धीरे-धीरे जुनून बन गया। मेरी 18 वर्षीय पोती भी जल्द ही स्ट्राइक रेस में हिस्सा लेगी।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website