Monday , March 2 2026 8:24 AM
Home / Off- Beat / 9 साल के बच्चे ने यूट्यूब देखकर बचाई 3 साल के भाई की जान

9 साल के बच्चे ने यूट्यूब देखकर बचाई 3 साल के भाई की जान


अमेरिका में रहने वाला एक 9 साल का बच्चा सोशल मीडिया पर हीरो बना हुआ है । इस 9 साल के बच्चे टिमोथी प्रेदर ने मौत के मुंह में जा रहे अपने 3 साल के भाई की जान बचाई। दरअसल, टिमोथी प्रेदर ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर हेइम्लिच तकनीक सीखी थी, जिसकी मदद से उसने अपने भाई की जान बचाई। इस तकनीक का इस्तेमाल तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति के गले में कुछ फंस जाता है और वह सांस नहीं ले पाता।
टिमोथी प्रेदर ने इस तकनीक को यूट्यूब पर देखा था और जब अचानक से उसके 3 साल के भाई के गले में कुछ अटक गया और वह सांस नहीं ले पा रहा था तो टिमोथी जानता था कि उसे क्या करना है। यूट्यूब की सीईओ सुसान वोज्स्की ने अपने ट्विटर हैंडल पर सोमवार को इस बच्चे की कहानी को शेयर करते हुए लिखा, ”महत्वपूर्ण रिमाइंडर, यूट्यूब पर बहुत मूल्यवान वीडियो, इंस्ट्रक्शनल वीडियो हैं, जिनमें से एक यह भी कै कि अगर किसी के गले में कुछ फंस जाए तो क्या करना चाहिए”।
इसके बाद सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने इस कहानी पर अपना अलग-अलग रिएक्शन दिया। एक यूजर ने लिखा, ”इस प्लेटफॉर्म के लिए शुक्रिया… यह रोज बहुत से लोगों की मदद करता है”। वहीं एक अन्य ने लिखा, ”उन्हें हाई स्कूल में फर्स्ट एड अनिवार्य कर देना चाहिए”।