
कछुए तो आपने बहुत ही देखे और सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक एेसे कछुए के बारे में बताएगें जिसके पेट से पैसे मिलने के कारण उसका नाम ही बैंक रख दिया गया है। जी हां, थाईलैंड में एक एेसा कछुआ मिला है जिसके पेट से 915 सिक्के निकले हैं। एक 25 वर्षीय महिला ने इस हरे समुद्री कछुए को बैंक नाम दिया है।
थाईलैंड के श्री राचा के पूर्वी शहर में एक परंपरा के अनुसार अच्छे भाग्य के लिए लोग समुद्र में सिक्के फैंकते हैं। जिसे यह बैंक नाम का कछुआ अपने अंदर निगल जाता था। एेसे ही एक दिन अच्छे भाग्य की कामना के लिए सिक्के फैंकने आए एक पर्यटक ने कछुए के पेट में सूजन देखी तो उसे कुछ गड़बड़ लगी।
डाॅक्टरों के चैक करने पर पता चला कि कछुए के पेट में 11-पौंड (5 किलोग्राम) लिक्विड इकट्ठा हो गया है जिससे उसे इंफैक्शन हो गया। इसलिए फिर कछुए का आॅपरेशन करना पड़ा तो उस समय सब हैरान रह गए जब उसके पेट से 915 सिक्के निकले। असल में 5 किलोग्राम वजन लिक्विड का नहीं बल्कि सिक्का बाॅल का था जो सिक्के निगलने से उसके पेट में बन गई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website