
ब्रिटेन का ट्राइडेंट न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट एक बार फिर से फेल हो गया है। यू.के. ने यह न्यूक्लियर मिसाइल टैस्टिंग फ्लोरिडा के तट पर की थी। बताया जा रहा है कि यू.के. रॉयल नेवी को इस बार भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा क्योंकि पिछले महीने भी…
ब्रिटेन का ट्राइडेंट न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट एक बार फिर से फेल हो गया है। यू.के. ने यह न्यूक्लियर मिसाइल टैस्टिंग फ्लोरिडा के तट पर की थी। बताया जा रहा है कि यू.के. रॉयल नेवी को इस बार भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा क्योंकि पिछले महीने भी ट्राइडेंट न्यूक्लियर मिसाइल फेल हो गई थी और मिसाइल को लॉन्च करने वाली सबमरीन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
जहाज के बगल में जाकर अटक गई मिसाइल – एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन रक्षा मंत्रालय ने ‘ट्राइडेंट 2’ बैलिस्टिक मिसाइल की असफल परीक्षण की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण 20 फरवरी को किया गया था। मिसाइल टेस्टिंग के वक्त रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स और फर्स्ट सी लॉर्ड एडमिरल सर बेन एच.एम.एस. वैनगार्ड पर थे। द सन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मिसाइल पनडुब्बी से निकल गई लेकिन जहाज के ठीक बगल में जाकर रुक गई।
मीडिया में बचाव करते हुए अधिकारियों ने कहा कि ट्राइडेंट दुनिया की सबसे विश्वसनीय हथियार प्रणालियों में से एक बनी हुई है। जिसने यू.के. और यू,एस. से जुड़े 190 से अधिक परीक्षणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। गौरतलब है कि ब्रिटिश सबमरीन से ट्राइडेंट मिसाइल का यह लगातार दूसरा परीक्षण था जो सफल नहीं हो सका। हाल ही में ब्रिटेन के खास माने जाने वाले प्लेन करियर शिप को गड़बड़ी की वजह से नाटो के सबसे बड़े अभ्यास से हटना पड़ा था। इससे पहले बहरीन में ब्रिटेन के दो वॉर शिप आपस में टकरा गए थे।
Home / Uncategorized / यू.के. का ट्राइडेंट न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट फेल, रॉयल नेवी को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website