
परमाणु बम से लैस पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक बड़े रक्षा समझौते ने अंतरराष्ट्रीय जगत में हलचल मचा दी है। इस समझौते में कहा गया है कि किसी एक देश पर हमला दोनों पर आक्रमण माना जााएगा। इस समझौते के जरिए रियाद ने सीधा संकेत दिया है कि अब वह अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर भरोसा नहीं कर सकता है। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब कतर पर इजरायल के हवाई हमले ने खाड़ी के मुस्लिम देशों को डरा दिया है। इस्लामाबाद के साथ रक्षा समझौते ने रियाद को पाकिस्तानी परमाणु छतरी दिला दी है। दिलचस्प बात ये है कि कभी सऊदी अरब ने ही पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनने के लिए फंडिंग की थी। आइए जानते हैं।
बीबीसी ने साल 2013 की अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान की परमाणु हथियार योजनाओं में निवेश किया है। बीबीसी न्यूजनाइट कार्यक्रम में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि सऊदी अरब पाकिस्तान के परमाणु बम पर पूरा अधिकार समझता है और उसका मानना है कि वह अपनी इच्छा पर परमाणु बम हासिल कर सकता है।
Home / News / सऊदी का पैसा, चीन का डिजाइन… पाकिस्तान के परमाणु बम बनाने की असल कहानी हैरान करने वाली, अब रियाद से डिफेंस डील
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website