
भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स जल्द ही वॉटर बेस्ड ड्रोन और उन्नत डाइविंग उपकरण खरीदेगी। यूक्रेन के ‘सी बेबी’ ड्रोन की तर्ज पर ये ड्रोन क्षमता बढ़ाएंगे। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर में प्रयुक्त लॉइटरिंग एम्युनिशन और स्पाइक मिसाइल की अधिक रेंज वाले संस्करणों की भी खरीद की जाएगी।
भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स को जल्द ही वॉटर बेस्ड ड्रोन यानी पानी वाले ड्रोन मिल सकते हैं। स्पेशल फोर्स ने इसकी प्रक्रिया शुरू की है और जल्द ही इसकी खरीद की मंजूरी मिल सकती है। ये खरीद इमरजेंसी खरीद के तहत की जाएगी। इसके अलावा स्पेशल फोर्स अपनी अंडर वॉटर कैपेबिलिटी (क्षमता) को भी अपग्रेड कर रही है और इमरजेंसी खरीद के तहत कई डाइविंग उपकरण लेने की भी योजना है।
ये ड्रोन फोर्स की ताकत कई गुना बढ़ा सकते हैं। यूक्रेन ने रूस के खिलाफ ब्लैक सी में अपने वॉटर बेस्ड ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिसे सी बेबी ( Sea Baby ) के नाम से जाना जाता है। यूक्रेन का सी बेबी वॉटर बेस्ड ड्रोन है जिसमें विस्फोटक होता है। ये हाई स्पीड यूएवी है। इसे रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है और ये टारगेट के पास पहुंचकर स्यूसाइड बॉमर की तरह फट जाता है।
‘सिंदूर’ के हथियार और खरीदे जाएंगे – भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स अब उन हथियार और उपकरणो की और खरीद कर रही है जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन सिदूर में किया गया। स्पेशल फोर्स के पास मौजूद लॉइटरिंग एम्युनिशन का इस्तेमाल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किया गया था। अब स्पेशल फोर्स ज्यादा रेंज के लॉइटरिंग एम्युनिशन इमरजेंसी खरीद के तहत लेने की तैयारी कर रही है।
फोर्स को ज्यादा रेंज के ड्रोन भी मिलेंगे – स्पेशल फोर्स को ज्यादा रेंज के ड्रोन भी मिलेंगे। भारतीय सेना के पास पहले से ही स्पाइक मिसाइल थी लेकिन अब स्पेशल फोर्स के पास भी ये मिसाइल होगी। स्पाइक एक एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है, जो फायर एंड फॉरगेट मिसाइल है। इसके कई वर्जन है, छोटे रेंज से लेकर ज्यादा रेंज तक। स्पेशल फोर्स अब ज्यादा रेंज के वेपन पर फोकस कर रही है।
Home / Uncategorized / भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स को मिलेंगे पानी वाले ड्रोन, जल्द मिल सकती है खरीद की मंजूरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website