Saturday , January 10 2026 10:04 PM
Home / News / अमेरिकी इन 20 देशों में बिल्कुल ना जाएं, ट्रंप प्रशासन ने जारी की नई ट्रैवल एजवाइजरी

अमेरिकी इन 20 देशों में बिल्कुल ना जाएं, ट्रंप प्रशासन ने जारी की नई ट्रैवल एजवाइजरी


अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी यह सलाह इसलिए ध्यान खींचती है क्योंकि इसे चार-स्तरीय (लेवल-4) के तहत जारी किया गया है। यह सबसे गंभीर क्लासिफिकेशन है।
अमेरिका की सरकार ने अपने नागरिकों को 20 से ज्यादा देशों की यात्रा ना करने के लिए कहा है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से इसके लिए लेवल-4 की यात्रा नहीं करने की एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें अमेरिका ने अपने नागरिकों को 20 से ज्यादा देशों में संघर्ष और अस्थिरता का हवाला दिया है। साथ ही मदद देने की सीमित अमेरिकी क्षमता के कारण भी इनको खतरनाक माना है। इन देशों में रूस और ईरान का भी नाम है।
अमेरिकी विदेश विभागके लेवल-4 एजवाइजरी को सबसे गंभीर चेतावनी में गिना जाता है। यह एडवाइजरी उन देशों के लिए होती है, जहां अमेरिकी सरकार स्थानीय हालात जीवन और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानती है। यहा अमेरिकी सरकार के पास आपात स्थिति में नागरिकों की मदद करने की बहुत कम सक्षम होती है। ऐसे में अमेरिकियों को यात्रा करने से मना किया गया है।
अमेरिकी ट्रेवेल बैन में इन देशों के नाम – एडवाइजरी के अनुसार, 20 से ज्यादा देशों को वर्तमान में लेवल 4 में रखा गया है। इन देशों में अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, म्यांमार, सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, हैती, ईरान, इराक, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, रूस, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, यूक्रेन, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं।
अमेरिकी विदेश विभाग सशस्त्र संघर्ष, आतंकवाद, नागरिक अशांति, अपहरण के जोखिम और बुनियादी सेवाओं के पतन जैसे कारकों के आधार पर लेवल 4 का दर्जा देता है। एजवाइजरी में शामिल किए गए ज्यादातर देशों मेंअमेरिकी राजनयिक उपस्थिति बहुत कम या बिल्कुल नहीं है। ऐसे में अमेरिका यहां फंसते हैं तो अमेरिका की सरकार के पास मदद के विकल्प नहीं होते हैं।