Saturday , March 14 2026 4:20 PM
Home / News / मैराथन नाश्ते के लिए दुबई का गुरुद्वारा गिनीज बुक में शामिल

मैराथन नाश्ते के लिए दुबई का गुरुद्वारा गिनीज बुक में शामिल


दुबई। दुबई में एक गुरुद्वारा को गिनीज बुक में जगह मिली है। गुरुनानक दरबार गुरुद्वारा ने गुरुवार को “विविधता के लिए नाश्ता” का आयोजन किया था। इस अनूठे प्रयास में 101 देशों के 600 लोगों को मुफ्त नाश्ता कराया गया। कई देशों के लागों के शामिल होने से गुरुद्वारा गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में जगह पाने में कामयाब हुआ है।

जेबेल अली इलाके में स्थित गुरुद्वारा में एक घंटे तक चले नाश्ते में लोग पारंपरिक पोशाकों में शामिल हुए। इस मैराथन नाश्ते में मुख्य अतिथि संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत नवदीप सिंह सुरी थे।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अधिकारियों ने पूर्व का रिकार्ड टूटने की पुष्टि की। अधिकारियों ने कहा कि गुरुद्वारा ने इटली में 2015 में 55 देशों के लोगों को नाश्ता कराने का रिकार्ड तोड़ दिया है। इटली में नुटेला ने मिलन एक्सपो में नाश्ते का आयोजन किया था।

यह गुरुद्वारा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अपने लंगर से मुफ्त भोजन मुहैया कराने के लिए जाना जाता है। संयुक्त अरब अमीरात में 50,000 सिख श्रद्धालु इस गुरुद्वारा से जुड़े हैं।